Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passenger pressure remains high on state transport buses; additional buses deployed on the Bareilly-Moradabad route.

Nainital News: रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव बरकरार, बरेली-मुरादाबाद रूट पर दौड़ी अतिरिक्त बसें

Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Passenger pressure remains high on state transport buses; additional buses deployed on the Bareilly-Moradabad route.
रुद्रपुर। दीपावली मनाने घर आए लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। रुद्रपुर डिपो पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने से डिपो को कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संंचालन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को बस अड्डे पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही तेज रही। बसों के पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ जुटती रही। खासकर बरेली, रामपुर और पीलीभीत जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें मैदान में उतारनी पड़ीं। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली और पीलीभीत रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। परिवहन निगम के अनुसार भाईदूज के बाद तक लोगों के लौटने का सिलसिला जारी रहेगा। इस सप्ताह बसों में सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

भाई दूज के लिए तैयार डिपो
आगामी 11 नवंबर भाई दूज में बहनों को अपने भाईयों तक पहुंचाने के लिए भी डिपो ने तैयारी पूरी कर ली है। बहनों की संख्या के अनुसार डिपो से बसों के फेरे बढ़ाये जाएंगे। जिससे किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। डिपो प्रशासन का कहना है कि जिन रूटों पर संख्या अधिक रहेगी वहां अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र और प्रतीक्षालय नहीं होने से बढ़ी परेशानी
रोडवेज डिपो पर बैठने की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ा। पूछताछ केंद्र नहीं होने से लोग परेशान दिखे।
दीपावली के बाद भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित कराई जा रहीं हैं। -मधुसूदन मिश्रा, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed