Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fireworks prove costly; 17 people suffer burns from firecrackers

Nainital News: आतिशबाजी पड़ी भारी, पटाखाें की चपेट में आकर 17 लोग झुलसे

Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fireworks prove costly; 17 people suffer burns from firecrackers
रुद्रपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान लापरवाही लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखे जलाते समय हुए हादसों में ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 17 लोग आग की चपेट में आ गए। इनमें रुद्रपुर के दो लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप निवासी दीपा गुप्ता और 18 वर्षीय आयुष आतिशबाजी की चपेट में आकर घायल हो गए। पटाखों से निकली चिंगारी और गर्म कणों के संपर्क में आने से दोनों झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पटाखे जलाते समय बरती गई असावधानी हादसों की वजह बनी। कई जगह लोग पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी नहीं रख रहे थे। सुतली बम के विस्फोट के बाद निकले गर्म कण और अनार की चिंगारियां आसपास खड़े लोगों के लिए भी खतरा बनी रहीं।
विज्ञापन

आतिशबाजी के उत्साह में बरती गई लापरवाही ने कई लोगों की दीपावली की खुशियों में खलल डाल दिया। उधर, दीपावली पर पटाखों से झुलसने के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में पहले से ही इंतजाम किए थे। अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार रखने के साथ तीन चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखों से झुलसने के 17 मामले जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को इलाज दिया गया। राहत की बात रही कि कोई भी बढ़ा केस नहीं आया। - डॉ. जुनैद, ईएमएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed