{"_id":"6985e53423f8dcda5b0be861","slug":"video-32-lakh-fraud-in-the-name-of-evcl-cricket-league-exposed-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी का खुलासा, कथित आयोजक विकास ढाका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी का खुलासा, कथित आयोजक विकास ढाका गिरफ्तार
हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली बहुचर्चित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले कथित आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके लेनदेन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। मामले में हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा तथा पूर्व विधायक नारायण पाल द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि ईवीसीएल क्रिकेट लीग के आयोजक विकास ढाका ने अंतरराष्ट्रीय और रणजी स्तर के नामचीन खिलाड़ियों के शामिल होने का झांसा देकर उनसे टीम फ्रेंचाइज़ी के नाम पर लाखों रुपये वसूले। तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच में सामने आया कि आयोजक ने हेमंत शर्मा को यूपी वॉरियर्स नामक टीम की फ्रेंचाइज़ी 50 लाख रुपये बताकर डिस्काउंट के नाम पर 30 लाख में सौदा तय किया और उनसे नगद व अन्य माध्यमों से कुल 23 लाख रुपये प्राप्त किए। वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल से उत्तराखंड सोल्जर्स नामक टीम के लिए 50 लाख रुपये की फ्रेंचाइज़ी फीस बताकर 10 लाख की छूट का लालच दिया गया, जिसके एवज में उन्होंने 3 लाख रुपये नगद और 6 लाख रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च कर कुल 9 लाख रुपये का भुगतान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत की तिथि 1 फरवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद न तो टूर्नामेंट शुरू हुआ और न ही आयोजन से जुड़ी कोई ठोस तैयारी दिखाई दी।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संपर्क करने पर यह भी स्पष्ट हुआ कि उन्हें इस लीग के आयोजन की कोई जानकारी ही नहीं थी। न तो टीमों की ड्रेस, न ही आधिकारिक लोगो या प्रचार सामग्री तैयार की गई थी, जिससे पूरा मामला पूर्व नियोजित धोखाधड़ी का प्रतीत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास ढाका को 6 फरवरी को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया। आयोजक के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन पाए जाने पर उन्हें तत्काल फ्रीज कराया गया। पुलिस के अनुसार आयोजक विकास ढाका पूर्व से ही क्रिकेट लीग के नाम पर मोटी रकम हड़पने की नीयत से काम कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बड़े आयोजन या निवेश से पूर्व उसकी प्रामाणिकता की पूरी जांच अवश्य करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।