फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Zen-G raised the demand for free treatment

जेन-जी ने उठाई मुफ्त उपचार की मांग: धरने पर बैठे ज्योलीकोट के लोग. कहा- जिम्मेदार अफसरों पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 09 Sep 2026 10:28 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 10:28 AM IST
सार

ज्योलीकोट में जलजनित रोगों से मौत और ग्रामीणों के बीमार होने के बावजूद संक्रमण पर रोक न लगने से मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों और युवाओं ने मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कहीं।

विज्ञापन
Zen-G raised the demand for free treatment
ज्योलीकोट में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते जेन-जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों से लोगों की मौत और सैकड़ों ग्रामीणों के बीमार होने के बावजूद संक्रमण पर प्रभावी रोक नहीं लगने से मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और युवाओं ने एक स्वर में मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और निजी चिकित्सालयों में मरीजों के मुफ्त 1 उपचार की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे जेन जी के कार्तिकेय चोपड़ा के आह्वान पर ज्योलीकोट बाजार में आयोजित सभा में क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाली महिला और छात्र को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जेन जी युवाओं ने हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर जल संस्थान और व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जहां इलाज का भारी खर्च वहन करना पड़ रहा है। सभा में जिपं उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, ग्राम प्रधान नवल कुमार, कैलाश जोशी, प्रियंका, अंशिका, समर्थ आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed