फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60 LPG connections surrendered in favor of PNG.

Nainital News: पीएनजी के लिए एलपीजी के 60 कनेक्शन किए सरेंडर

Wed, 09 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
60 LPG connections surrendered in favor of PNG.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन से कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता एलपीजी गैस कनेक्शन का कैंसिलेशन लेने एजेंसी पहुंच रहे हैं। पिछले एक महीने में इंडेन गैस के 60 कनेक्शन सरेंडर किए गए हैं। शहर में अब तक पीएनजी के 1200 कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं।
शहर में एचपीसीएल की ओर से पांच साल पहले गैस पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत की गई थी। कंपनी ने शुरुआती चरण में 50 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था लेकिन काम में लेटलतीफी के कारण इसका लाभ समय पर नहीं मिल सका। जज फार्म, हीरानगर के बाद अब पीलीकोठी में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। भगवानपुर, तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दे दिए गए हैं, लेकिन उन्हें गैस की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इसकी वजह पीएनजी के लिए मुख्य ग्रिड न पहुंचने को बताया जा रहा है। मुख्य लाइन बेलबाबा तक पहुंचनी है, यह मामला अभी लंबित है।
विज्ञापन


पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए लोग एलपीजी का कैंसिलेशन लेने पहुंच रहे हैं। एक महीने में 50 से अधिक लोगों ने कनेक्शन सरेंडर कराए हैं। पूर्व में जमा की गई उनकी जमानत राशि भी वापस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भरत खाती, प्रबंधक इंडेन गैस एजेंसी


गैस पाइप लाइन से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब तक एक हजार से अधिक लोगों को पीएनजी से जोड़ा गया है। जिले में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था अब पटरी पर लौट आई है।
-मनोज बर्मन, डीएसओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article