Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Haridwar: Inspection drive ahead of Raksha Bandhan; 10 kg of sweets and chutney stored in unhygienic conditions destroyed
{"_id":"6a8f0336dc188a417d04ccbc","slug":"video-haridwar-inspection-drive-ahead-of-raksha-bandhan-10-kg-of-sweets-and-chutney-stored-in-unhygienic-conditions-destroyed-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: रक्षाबंधन को लेकर चेकिंग अभियान; गंदी जगह पर रखी 10 किलोग्राम मिठाइयां व चटनी को कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: रक्षाबंधन को लेकर चेकिंग अभियान; गंदी जगह पर रखी 10 किलोग्राम मिठाइयां व चटनी को कराया नष्ट
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे सैंपलिंग और चेकिंग अभियान में गंदी जगह पर रखी 10 किलोग्राम मिठाइयां व चटनी नष्ट कराई गई। घेवर और रसगुल्ला समेत 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। बिना लाइसेंस और गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने डेसो चौक, सिडकुल और शिवालिक नगर क्षेत्रों में स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। रक्षाबंधन पर्व पर सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाइयों के कुल 06 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भरे गए। इनमें बंगाली रसगुल्ला, घेवर सादा, मलाई घेवर, गुलाब जामुन का एक-एक और सफेद रसगुल्ला के दो सैंपल लिए गए। रिटेलर एवं रेस्टोरेंट के लिए गए। फूड लाइसेंस पर मिठाइयों का निर्माण व बिक्री करने, निर्माण स्थल पर खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन पर रखने के करने और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बीकानेर मिष्ठान भंडार डेसो चौक, राजस्थान बीकानेर मिष्ठान भंडार सिडकुल और बीकानेर मिष्ठान भंडार सुभाषनगर को नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने रुड़की स्थित मिठाई दुकानों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच के लिए पनीर के दो सैंपल लिए गए। मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर तीन खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा की ओर से कनखल, जगजीतपुर, रानीपुर मोड़ स्थित मिठाई दुकानों, रिटेल मार्ट व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। कनखल स्थित एक पनीर थोक विक्रेता से पनीर का एक नमूना, जगजीतपुर स्थित डेयरी से खुला दूध का एक नमूना व मिठाई दुकान से मावा का एक नमूना जांच के लिए भरा गया। रानीपुर मोड़ स्थित पिज्जा हट से खाद्य तेल का सैंपल भरा गया। जगजीतपुर स्थित एक मिठाई दुकान, बिना फूड लाइसेंस के चलती हुई मिली। इसमें मिठाइयों और चटनी गंदी स्थल पर मिलने पर न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति की गई। मौके पर दस किलोग्राम मिठाइयां और चटनी को नष्ट कराया गया। जगजीतपुर स्थित एक मार्ट के विरुद्ध बिना फूड लाइसेंस चलाने और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचने पर चालान कार्रवाई की गई। रानीपुर मोड़ स्थित 5 स्टार मिठाई दुकान से काजू कतली और मलाई बर्फी का एक-एक सैंपल भरा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।