{"_id":"686e2b6ca46d62525802d6d0","slug":"video-polythene-and-thermocol-will-be-banned-in-devidhura-fair-area-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: देवीधुरा मेला क्षेत्र में पॉलीथिन और थर्माकोल रहेगा प्रतिबंधित, मेला पांच से 16 अगस्त तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: देवीधुरा मेला क्षेत्र में पॉलीथिन और थर्माकोल रहेगा प्रतिबंधित, मेला पांच से 16 अगस्त तक होगा
शक्ति पीठ मां बाराही धाम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और लोक मान्यता का केंद्र है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी है। इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मेले में पॉलीथिन और थर्माकोल के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश डीएम मनीष कुमार ने मंगलवार को देवीधुरा मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में दिए। मेला पांच से 16 अगस्त तक होगा। मुख्य आयोजन बगवाल नौ अगस्त को होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी मेले को सेवा और आस्था के रूप में लें और अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने पर्यटन विभाग और खंड विकास अधिकारी को बगवाल क्षेत्र का थ्री डी मैप तैयार कर सभी व्यवस्थाओं को साइट प्लान आधारित ढंग से करने के निर्देश दिए। एसपी अजय गणपति ने कहा कि मेला क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में नशा, मांसाहार (मीट) और अन्य किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम पाटी नितेश डागर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एमएमए कमलेश बिष्ट, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, मां वाराही मंदिर समिति के लक्ष्मण लमगड़िया, मोहन बिष्ट, चेतक बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, कीर्ति वल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।