{"_id":"6ac5edfbbbb27eee2b06d73d","slug":"video-cabinet-minister-khajan-das-conducted-a-cleanliness-drive-at-the-goral-dev-temple-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैबिनेट मंत्री खजानदास ने गोरल देव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैबिनेट मंत्री खजानदास ने गोरल देव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:30 PM IST
Link Copied
चंपावत। स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री खजानदास ने मंगलवार को ग
गोरल देव मंदिर परिसर में सफाई की। इसके बाद पंडित दीनदयाल पार्क पहुंचे और वहां भी सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येकw नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोगों को अपने जीवन में प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वच्छता के लिए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों से स्वच्छता के लिए समय देने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील करते हैं।
मंत्री ने कैबिनेट बैठक हर जिले में आयोजित किए जाने के सवाल पर कहा कि यह सीएम पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पहल है। कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक अलग-अलग जिलों में होने से मंत्री क्षेत्र की समस्याओं से सीधे रूबरू हो सकेंगे। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं पर मौके पर ही मंथन किया जा सकेगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों की समस्याओं को समझकर उनके निराकरण की दिशा में काम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।