{"_id":"6ab0e8bca9e2e2101407e2c3","slug":"video-karanaeparayaga-pahaca-matara-rakha-aaraya-aagana-ka-malna-karayakarama-ka-tayaraya-ka-samakashha-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने चमोली जिले के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अक्तूबर से संचालित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। ये कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे। इनमें राज्य पोषित और केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन और विभागीय कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने अभियान को धरातल पर प्रभावी तरीके से उतारने को कहा। मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।