फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drug-Free India Campaign launched from Mana CM Dhami delivers message of de-addiction

माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू: सीएम धामी ने दिया नशामुक्ति का संदेश,जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर

Sun, 20 Sep 2026 07:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 20 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

नशामुक्त भारत अभियान में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

विज्ञापन
Drug-Free India Campaign launched from Mana CM Dhami delivers message of de-addiction
माणा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीमांत गांव माणा से रविवार को सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


अभियान में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी अभियान में शिरकत की। उन्होंने युवाओं, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से संवाद कर नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि बदरीविशाल की भूमि से शुरू हुए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed