{"_id":"695d1b813e925f078c059671","slug":"video-justice-to-ankita-bhandari-padyatra-reaches-gopeshwar-congress-ganesh-godiyal-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंकिता को न्याय दो पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर, जनसभा में गरजे गणेश गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता को न्याय दो पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर, जनसभा में गरजे गणेश गोदियाल
अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा के तहत मंगलवार को गोपेश्वर नगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक किलोमीटर तक रैली निकाली। जिसमें जनपद के तीनाें विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई। नगर के टैक्सी स्टेंड पर आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह जनता की मांग है। आरोप लगाया कि सरकार अपने नेताओं को बचाने में पूरी जोर लगा रही है। कहा, अंकिता की हत्या के बाद सरकार ने सबूतों को नष्ट करने का काम किया और आज हत्याकांड के सबूत मांगे जा रहे हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा है, उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी कानूनी लड़ाई हम लड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।