Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDM get married at historic uma devi temple in Karnaprayag promote simple temple weddings Uttarakhand news

शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

Sat, 21 Nov 2026 06:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और महंगे इंतजाम ही जरूरी नहीं, इसकी मिसाल उत्तराखंड के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की। उन्होंने देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश को चुना और मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवनभर के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
SDM get married at historic uma devi temple in Karnaprayag promote simple temple weddings Uttarakhand  news
सात फेरों में बंधे दो एसडीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंदिर के पावन प्रांगण में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।

विज्ञापन

इस विवाह की खास बात इसका सादगीपूर्ण आयोजन रहा। आधुनिक चकाचौंध और शाही इंतजामों से दूर दोनों अधिकारियों ने विवाह के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले मां उमा देवी मंदिर को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को भी सामने रखा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान का है विशेष महत्व
दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के इस फैसले की खूब सराहना हो रही है। प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल और पारंपरिक परिवेश पहले से ही विवाह समारोहों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में सादगी से हुआ यह विवाह उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के संदेश को भी मजबूती देता है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

उनका यह विवाह इस बात की मिसाल बना कि शादी की खूबसूरती भव्यता से ज्यादा उसकी परंपरा, भावनाओं और अपनत्व में भी होती है। पुजारी नरेश पुजारी ने मंदिर की महत्ता बताते हुए कहा कि यह वही पौराणिक स्थल है, जहां मां भगवती उमा ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था और सप्त ऋषियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। ऐसे दिव्य स्थान पर बंधे इस अटूट बंधन को सभी ने भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed