Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Manish Khanduri says the BJP government will be formed in the state for a third consecutive time
{"_id":"6b0818ad0e1528a0f906039e","slug":"video-chamolimanish-khanduri-says-the-bjp-government-will-be-formed-in-the-state-for-a-third-consecutive-time-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनीष खंडूड़ी बोले- प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष खंडूड़ी बोले- प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा सरकार
भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास देश को एकजुट रखने और विकास का कोई ठोस ब्लूप्रिंट नहीं है, जिसके कारण वह पूरे देश में सिमटती जा रही है।
खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र की ''वीबी राम जी'' और राज्य की ''बैणी भूली'' जैसी योजनाएं ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने मजबूत संगठन के दम पर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
स्वास्थ्य और सड़कों पर सुधार की जरूरत स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने हर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर ढांचागत विकास तेज किया गया है। चारधाम ऑल वेदर रोड, रेलवे परियोजना और अग्निवीरों को राजकीय सेवा में आरक्षण देना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।