{"_id":"6aa7ea7b088e436b4e07ae30","slug":"video-chamoli-two-day-rajrajeshwari-culture-preservation-fair-kicks-off-in-lwani-pilkhad-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: ल्वाणी- पिलखडा में दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: ल्वाणी- पिलखडा में दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला का आगाज
देवाल। महिला मंगल दलों व शिक्षण संस्थानों की शानदार जागर, लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति के साथ ल्वाणी- पिलखड़ा में आयोजित दो दिवसीय राज राजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला का शुभारम्भ हुआ। मेले में प्रतिभाग करने वाले शिक्षण संस्था व महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। विधायक, जिपं अध्यक्ष व जिपंस ने लाखों रुपये की घोषणा की। मेला शुभारंभ से पहले आयोजकों ने मां नंदा देवी मंदिर में अनुष्ठान किया। सांस्कृतिक समारोह में शामिल नंदा पांडव ढोल जागरी सांस्कृतिक कला मंच नंदानगर, ममंद ल्वाणी, ताजपुर, सुया, धुराधारकोट, हरनी, लोहाजंग, मुंदोली, इंटर कालेज ल्वाणी, प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी की प्रस्तुति जय भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलाश की जय---, दैणा होया खोली का गणेशा--, रानीखेत रामढोल घम- घम कन बाजनी---, हीटो रे हीटो पिलखडा मेला---, तू रेंदी ऊंचा पहाडों मा---, रानीखेत रामढोल घम- घम कन बाजनी---पर दर्शक खूब थिरके। मेला का उद्घाटन विधायक भूपाल राम टम्टा व जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत अटूट आस्था का प्रतीक है, संस्कृति हमारी पहचान है। एसे धार्मिक आयोजन हमें सही मार्ग दिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।