{"_id":"6a8c683a486ecff7360523e5","slug":"video-abvp-begins-indefinite-hunger-strike-at-pg-college-over-7-point-demands-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"7 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP का पीजी कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP का पीजी कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
7 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP का पीजी कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू,
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पोखरी इकाई का आंदोलन तेज हो गया है। क्रमिक अनशन के बाद आज सोमवार को आंदोलन को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में परिवर्तित कर दिया गया। छात्र नेता शिवम पंत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।भूख हड़ताल के समर्थन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि जब तक छात्रहित से जुड़ी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।ABVP की सात सूत्रीय मांगों में महाविद्यालय में एनसीसी की स्थापना, एमएससी कक्षाओं का संचालन शुरू करने, अंग्रेजी विषय में प्राध्यापक की तत्काल नियुक्ति, पुस्तकालय में एनईपी पाठ्यक्रम की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने, देवस्थान से महाविद्यालय तक पैदल मार्ग का सुधारीकरण, स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी की कक्षाओं का संचालन तथा महाविद्यालय के नाम से भव्य एवं स्थायी प्रवेश द्वार का निर्माण शामिल है।
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन मांगों का समाधान आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रहित में संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। वहीं, प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद की उठाई गई अधिकांश मांगें शासन स्तर से संबंधित मामले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।