{"_id":"677a6b97909270202f08da61","slug":"gairsains-aarti-selected-in-uttarakhand-women-under-23-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111750-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरसैंण की आरती का उत्तराखंड महिला अंडर 23 में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरसैंण की आरती का उत्तराखंड महिला अंडर 23 में चयन
फोटो गैरसैंण। घंडियाल मल्ला के फुलढुंगी बस्ती निवासी आरती भंडारी (21) का उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। आरती भंडारी उत्तराखंड टीम में बतौर बल्लेबाज खेलेंगी। आरती के चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। आरती के पिता बचन सिंह गांव मेंं खेती और मजदूरी करते हैं और माता बचुली देवी गृहणी हैं। पिता बचन सिंह ने बताया कि आरती ने इंटर की पढ़ाई जनता इंटर काॅलेज घंडियाल से की। 12वीं पास करने के बाद वह चार साल पूर्व सेना में सेवारत चाचा अमर सिंह के परिवार के साथ देहरादून में रह रही है। जबकि इन दिनों आरती गुजरात के राजकोट में खेल अभ्यास कर रही है। अब उसका चयन महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। बचन सिंह की तीन बेटियों में से आरती सबसे छोटी है। आरती के चयन पर विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नेगी, ब्लाॅक प्रमुख शशि सौंरियाल, पूर्व जिपंस महेश जुयाल, हीरा फनियाल, प्रधान त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह आदि ने खुशी जताई। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।