{"_id":"677a684fff6afd867f052ad7","slug":"demand-to-lay-one-and-a-half-inch-drinking-water-line-in-sagar-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110077-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सगर गांव में डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सगर गांव में डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 05 Jan 2025 04:40 PM IST
Link Copied
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के सगर वार्ड में पेयजल लाइन जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने लाइन का सुधारीकरण कर डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग उठाई और इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन दशक पुरानी पेयजल योजना जीर्णशीर्ण होने के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के 70 परिवारों को इसी योजना से पेयजल की सप्लाई होती है और लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। कहा गया कि सगर गांव रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव भी है। उन्होंने गांव में डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग उठाई जिससे ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी की सप्लाई की जा सके। संवाद
नाली नहीं होने से सड़क पर हो रहा कीचड़ पोखरी (चमोली)। नगर क्षेत्र पोखरी में पेट्रोल पंप के पास गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर नाली का निर्माण नहीं किए जाने से सड़क पर कीचड़ जमा हो रहा है जिससे वाहनों और पैदल आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सभासद विष्णु प्रसाद चमोला, रवेंद्र भंडारी, राजेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र लाल, योगेंद्र रावत आदि ने कहा कि विनायकधार हापला मार्ग पर ज्ञान वाटिका के पास पेट्रोल पंप के सामने गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे पीजी कॉलेज तक सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। वाहनों के चलने से गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रही हैं। उन्होंने सड़क किनारे नाली निर्माण करने की मांग की। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।