{"_id":"6ac613307a6cbb96c900021f","slug":"video-leopard-reached-the-courtyard-of-the-house-in-dyorda-village-garur-bageshwar-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरुड़: द्योरड़ा गांव में घर के आंगन तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़: द्योरड़ा गांव में घर के आंगन तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग
कौसानी-गरुड़ मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित द्योरड़ा गांव में बुधवार तड़के एक तेंदुआ पूर्व ग्राम प्रधान हेमा पंत के आवासीय परिसर में घुस आया। अचानक घर के आंगन और दरवाजे के पास तेंदुए की चहलकदमी से परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में गहरा खौफ बना हुआ है। तड़के करीब दो बजे पूर्व ग्राम प्रधान के परिजनों को घर के बाहर भारी आहट सुनाई दी। जब खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजे के ठीक बाहर एक विशालकाय तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और उन्होंने भीतर से ही शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ आसपास की झाड़ियों की ओर ओझल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग से सटे रिहाइशी इलाके में तेंदुए की धमक से स्कूली बच्चों और रात-बेरात आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की पुरजोर मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।