{"_id":"6a10342cf5e0d19efe0eab3f","slug":"video-crowds-of-people-flock-to-the-juice-corner-to-beat-the-heat-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: गर्मी से राहत पाने के लिए जूस कॉर्नर पर उमड़ रही लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: गर्मी से राहत पाने के लिए जूस कॉर्नर पर उमड़ रही लोगों की भीड़
बागेश्वर में मई की तपिश भले ही लोगों की परेशानी बढ़ा रही हो, लेकिन जूस कॉर्नर चलाने वालों के चेहरे खिले हुए हैं। शीतल पेय की तलाश में लोग इन कॉर्नरों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि महंगाई का असर जूस पर भी पड़ रहा है। इस बार 10 से 15 रुपये प्रति गिलास जूस महंगा मिल रहा है। गर्मी के दिनों में सबसे अधिक मांग गन्ने के जूस की रहती है। अधिक खपत के चलते इसके दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी गन्ने का जूस 30 रुपये प्रति गिलास मिल रहा है। मौसमी का जूस 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये हो गया है। अनार, अन्नास, आम के जूस के जूस में भी दस-दस रुपये का इजाफा हुआ है। अनार का जूस 70, पाइनएप्पल और आम का 60-60 रुपये में बिक रहा है। नींबू पानी भी दस रुपये महंगा होकर 30 और 40 रुपया प्रति गिलास हो गया है। नारियल पानी 90 से 100 रुपये तक बिक रहा है। पिछली बार 80 रुपये कीमत थी। जूस विक्रेता भीम कुमार, प्रमोद आदि ने बताया कि अब तक गर्मी सामान्य रहने से कारोबार हल्का था। विगत तीन-चार दिन में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। बताया कि फल, बर्फ आदि के दाम बढ़ने से जूस की कीमतों में भी मामूली से बढ़ोत्तरी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।