Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Govardhan Puja is today; Bhai Dooj is tomorrow.

Bageshwar News: गोवर्धन पूजा आज, भैया दूज कल

Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is today; Bhai Dooj is tomorrow.
अल्मोड़ा। दीपोत्सव की श्रृंखला में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 को भैया दूज (यम द्वितीया) मनाया जाएगा। मंगलवार को उदयव्यापिनी प्रतिपदा तिथि सूर्योदय से अपराह्न दो बजे तक रहेगी। इस कारण गोवर्धन पूजा का पवित्र शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा की थी। भैया दूज यानी यम द्वितीया 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन यमुना स्नान, पूजन और दीपदान करने से मृत्यु के देवता यमराज प्रसन्न होते हैं तथा अकाल मृत्यु का भय और समस्त रोग-शोक दूर होते हैं।
विज्ञापन

चंद्र दर्शन और कुमाऊं में च्यूड़ पूजन की परंपरा
यम द्वितीया की शाम को चंद्र दर्शन अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन का चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहता है, जिसके दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कुमाऊं में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस दिन परंपरागत रूप से च्यूड़ पूजन कर उसे भाई के सिर पर रखकर दीर्घायु व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया जाता है।
विज्ञापन

रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा को लेकर रही असमंजस की स्थिति

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों के बीच मिली-जुली राय देखने को मिली। पर्व की तिथि को लेकर कई लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ लोगों ने सोमवार को ही गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया, जबकि कई लोगों ने तिथि और मुहूर्त को लेकर मंगलवार को पूजा करने का निर्णय लिया। गोवर्धन पूजा को लेकर अलग-अलग मत सामने आने के चलते क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार दोनों दिन पर्व मनाए जाने की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा का पर्व पंचांग में निर्धारित तिथि और शुभ मुहूर्त के अनुसार मनाया जाता है। तिथि के समय में अंतर होने के कारण इस बार लोगों के बीच पूजा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग सोमवार को पूजा कर रहे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु मंगलवार को गोवर्धन पूजा मनाएंगे।
पंडित उमाशंकर पंत, नीलकंठ महादेव मंदिर रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed