{"_id":"68ef763e649cf6d47701d27e","slug":"video-three-accused-arrested-for-attacking-brothers-with-a-knife-in-almora-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: सगे भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: सगे भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा में सोमवार देर रात दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 13 अक्तूबर को अल्मोड़ा निवासी सीमा जोशी ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनके पति दीपक चंद्र जोशी और जेठ जगदीश चंद्र जोशी पर तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। हमला करने वाले लाला बाजार निवासी विकास पवार, ध्रुव पवार और आशुतोष पवार हैं। आशुतोष पवार ने पहले गालीगलौज की फिर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने वरिष्ठ एसआई सतीश चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने विकास पवार (42), आशुतोष पवार (40), ध्रुव पवार (18) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशुतोष पवार के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आशुतोष पवार का बेटा फरार चल रहा है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।