Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora market abuzz for Dhanteras; enthusiasm for shopping remains high despite inflation

Almora News: धनतेरस के लिए अल्मोड़ा बाजार गुलजार, महंगाई के बावजूद खरीदारी का उत्साह बरकरार

Fri, 06 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Almora market abuzz for Dhanteras; enthusiasm for shopping remains high despite inflation
अल्मोड़ा। धनतेरस पर्व के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। नगर क्षेत्र के विभिन्न शोरूम में करीब 300 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक कारों की भी बुकिंग की गई है।
विज्ञापन

धनतेरस पर ग्राहकों को डिलीवरी देने के लिए शोरूम संचालकों ने वाहनों को तैयार कर आकर्षक ढंग से सजाया है। ग्राहकों को निर्धारित दिन पर वाहन सौंपने की तैयारी की जा रही है। हालांकि महंगाई के चलते वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसके बावजूद लोगों के खरीदारी के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। वाशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल फोन की दुकानों पर लोग खरीदारी के साथ ही सामान की बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर नए सामान की खरीदारी को शुभ मानने के चलते दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजार में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की बुकिंग से इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेताओं और वाहन शोरूम संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में खरीदारी का सिलसिला और तेज होगा।
विज्ञापन

------------
इस दीपावली अच्छा कारोबार होने की आशा है। अभी तक 100 स्कूटी की बुकिंग की जा चुकी है। वहीं अभी और भी लोग आ रहे हैं। लोगों में वाहन खरीदने के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों की पसंद के अनुसार उसमें एक्सेसरीज लगाकर तैयार कर दी गई है। इनकी डिलीवरी धनतेरस को होनी है। दीपक भट्ट, दो पहिया वाहन विक्रेता, लिंक रोड अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मोबाइल आज हर व्यक्ति की आवश्यकता बन गया है। धनतेरस में लोग नया मोबाइल खरीद के लिए पहुंच रहे है। धनतेरस के पहले दिन से लोग आकर मोबाइल पसंद कर बुकिंग करा रहे हैं। दीपावली तक अच्छा कारोबार होने की पूरी आशा है। -नितिन गुप्ता, मोबाइल विक्रेता, कारखाना बाजार, अल्मोड़ा।
-----------------
इस दीपावली से पूर्व फ्रिज और वाशिंग मशीन की बहुत डिमांड आ रही है। लोग अपनी आवश्यकतानुसार फ्रिज और वाशिंग मशीन की बुकिंग करा चुके हैं। जिसकी डिलीवरी धनतेरस पर की जाएंगी। आशा है दीपावली तक अच्छा कारोबार होगा। -प्रकाश रावत, कचहरी बाजार अल्मोड़ा।
--------------------
वाहनों की अच्छी बुकिंग हो रही है। वाहनों को ग्राहक के अनुसार तैयार कर रखा जा रहा है इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बाइक और स्कूटी लेने पहुंच रहे हैं। अभी तक बुक हुई दो दर्जन से अधिक वाहनों को डिलीवरी के लिए तैयार किया जा रहा है। -सुरेश तिवारी, दो पहिया वाहन विक्रेता लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा।

---------
दीपावली और धनतेरस को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के विभिन्न शोरूम में करीब 300 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। लोगों को ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदकर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए। - सुशील शाह, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed