{"_id":"680b4c2ec00797c59606a9bd","slug":"video-sahakarata-sa-jaugdha-kasana-ka-kasana-karadata-karada-anavaraya-bnae-bsal-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहकारिता से जुड़े किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य बनाएं: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता से जुड़े किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य बनाएं: बंसल
सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने कलक्ट्रेट में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक ली। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सहकारिता के महत्व को समझकर उसके उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनकी आजीविका संवर्धन का कार्य किया जाए। किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगौलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन कर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।