डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर 11:45 पर अमहट स्थित एयरपोर्ट पर उतरा। हैलीपेड पर डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा और पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम पाठक से स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों को महीनों से मातृत्व अवकाश का भुगतान न मिलने पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें सुधारा जाएगा और गलती करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।"
इसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार पहुंचा। यहां वो भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाएगे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अलीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वो सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।