{"_id":"6a5890e3ed3fafa1880ae7c5","slug":"video-saltanapara-ralva-satashana-ma-daaaraema-ka-oucaka-narakashhanae-satashana-ka-athhara-kama-jaltha-para-karana-ka-narathasha-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन में डीआरएम का औचक निरीक्षण, स्टेशन के अधूरे काम जल्द पूरे कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन में डीआरएम का औचक निरीक्षण, स्टेशन के अधूरे काम जल्द पूरे कराने के निर्देश
सुल्तानपुर में लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील वर्मा ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों, यात्री सुविधाओं और अमृत भारत योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास जलभराव की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों और गार्डों के लिए आधुनिक रनिंग रूम तैयार हो गया है, जहां ट्विन-बेड व्यवस्था से बेहतर आराम मिलेगा, जिससे रेल संचालन की सुरक्षा भी मजबूत होगी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही। प्लेटफॉर्म नंबर एक के एस्केलेटर में आने वाली तकनीकी दिक्कत और लखनऊ के लिए ट्रेन में भीड़ की शिकायत पर भी जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।