{"_id":"6ab9ef887e947093f50a34cb","slug":"video-saltanapara-ma-shahatha-bhagata-saha-ka-jayata-para-nakal-thashabhakata-ral-paratamao-para-malyarapanae-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकली देशभक्ति रैली, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकली देशभक्ति रैली, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
सुल्तानपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आजाद समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से देशभक्ति रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों का गायन कर शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इसके बाद रैली विकास भवन पहुंची, जहां रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।
समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि भगत सिंह आज हमारे बीच होते तो युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संदेश देते।
कार्यक्रम में अशोक सिंह, दिलीप सिंह, भोला, सर्वेश सिंह, शैलेश वर्मा, रविंद्र तिवारी, और राजवीर श्रीवास्तव समेत समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।