{"_id":"6ab8e0551fd973e7100b6356","slug":"video-gomti-erosion-reaches-doorsteps-in-sultanpur-cattle-left-craving-for-fodder-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दहलीज तक पहुंची गोमती की कटान, चारे को तरस रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दहलीज तक पहुंची गोमती की कटान, चारे को तरस रहे मवेशी
सुल्तानपुर के धनपतगंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज कटान से तराई क्षेत्र के कछारी गांवों में खतरा बढ़ गया है। बगिया, जासरपुर और कोलिया में खेतों के बाद अब घर भी कटान की जद में आने लगे हैं। बगिया निवासी सुदामा देवी ने बताया कि तीन दिन पहले नदी की धारा घर से करीब छह मीटर दूर थी। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान दहलीज तक पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कई किसानों की जमीन नदी में समा चुकी है।
खेतों और चरागाह तक जाने वाले रास्तों में पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण नाव के सहारे चारा ला रहे हैं। बाबूराम यादव की टूटी नाव ही गांव के लोगों का एकमात्र सहारा बनी है। ग्रामीणों ने नाव की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही कटान रोकने, प्रभावित परिवारों का निरीक्षण, पशुओं के लिए चारे और टीकाकरण की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।