{"_id":"689c5b276d6d2266280a6b96","slug":"video-students-took-out-a-tricolor-procession-in-shahjahanpur-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारे लगाए
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराकर भारत माता की जय और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी अमर रहे के नारे बुलंद किए।
भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। वह बच्चों के साथ कुछ दूर तक तिरंगा लेकर साथ भी चले। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा में छात्रों ने शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद ठाकुर रोशन सिंह समेत बलिदानियों के सम्मान में नारे लगाए। रैली गांव में कई मार्गों से गुजरी। समापन पर प्रधानाध्यापक सरताज अली ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना प्रत्येक छात्र की शक्ति है। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, सारिका गुप्ता, रामनरायन, आरफा, सफवान, निशांत, अनितेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।