{"_id":"6a5c75fad4982ccb14067503","slug":"video-rain-brings-relief-from-the-heat-in-shahjahanpur-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें
शाहजहांपुर में रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लगातार बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को कटान और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका सताने लगी है। प्रशासन भी नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर ने बरसात के शुरुआती दौर में ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।