{"_id":"6afdfd1571685045610261eb","slug":"coaching-triple-s-defeated-farid-academy-by-19-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190404-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोचिंग ट्रिपल एस ने फरीद अकादमी को 19 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोचिंग ट्रिपल एस ने फरीद अकादमी को 19 रन से हराया
Thu, 19 Nov 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मयूर स्पोर्टिंग की तरफ से जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित मैच में शॉट खेलता सुमित संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कोचिंग ट्रिपल एस और फरीद अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें कोचिंग ट्रिपल एस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीद अकादमी को 19 रन से पराजित किया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोचिंग ट्रिपल एस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की ओर से राघव मिश्र ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद अकादमी की टीम 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। विराट यादव ने 32 रन का योगदान दिया। कोचिंग ट्रिपल एस की ओर से कवि और निखिल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
मैच से पहले वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद नईम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक मयूर खन्ना ने उनका स्वागत किया।