{"_id":"6a4a2838ee88cb1cb40a1e52","slug":"video-puwayan-tehsil-which-gained-nationwide-notoriety-for-its-filth-still-sees-no-improvement-in-conditions-today-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हुई पुवायां तहसील, आज भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हुई पुवायां तहसील, आज भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील परिसर में खुले में टॉयलेट करने, छुट्टा पशु घूमने और गंदगी को लेकर पूरे देश भर में चर्चित हो गई थी। उस तहसील परिसर में एक साल के बाद भी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत नहीं समझी है। यहां लोग खुले में आज भी टॉयलेट जा रहे हैं, तहसील परिसर में खुले में छुट्टा पशु घूम रहे हैं, भवन में जीने की सीढ़ियां गुटखे की पीक से रंगी हैं। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण भी किया और इन समस्याओं पर सुधार कराने की बात कही। बता दें कि 29 जुलाई को पुवायां तहसील में एसडीएम का पदभार ग्रहण करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही ने गंदगी को लेकर वकीलों के सामने उठक बैठक लगाई थी और वीडियो वायरल होने से देश भर में पुवायां तहसील की गंदगी चर्चा का विषय बन गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।