{"_id":"6a4a2808f64defe3d602af84","slug":"video-decision-taken-at-teachers-union-meeting-pending-block-units-to-be-formed-in-july-august-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जुलाई-अगस्त में होगी लंबित ब्लॉक इकाइयों का गठन, शिक्षक संघ की बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जुलाई-अगस्त में होगी लंबित ब्लॉक इकाइयों का गठन, शिक्षक संघ की बैठक में हुआ फैसला
Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:16 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को रोटी गोदाम स्कूल परिसर में हुई। इसमें छह महीने से लंबित ब्लॉक इकाइयों के चुनाव जुलाई व अगस्त में कराने का निर्णय लिया गया। सितंबर में जिला अधिवेशन व जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन होगा। संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की सेवा शर्तों और भविष्य को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के बीच सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना असंवैधानिक और अव्यावहारिक है। जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यों के संचालन के लिए तीन माह के लिए अंतरिम जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें डॉ. रत्नाकर दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन कुमार को संयुक्त मंत्री, भुवनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष और डॉ. संदीप सिंह को जिला मंत्री बनाया। पल्लवी गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष, विक्रांत मिश्रा व धीरज रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष, शीबा सिद्दीकी व शशांक शेखर को संगठन मंत्री व श्याम मोहन मिश्रा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कमेटी गठन की प्रक्रिया नियुक्त पर्यवेक्षक अरविंद शुक्ला की देखरेख में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।