Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Since the BJP government came to power, the Muslim community has been facing excesses in several states: MP Barq
{"_id":"6b0124dff546b3dc30042b71","slug":"video-since-the-bjp-government-came-to-power-the-muslim-community-has-been-facing-excesses-in-several-states-mp-barq-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार बनने के बाद कई राज्यों में मुस्लिम समाज के साथ ज्यादती हो रही हैं: सांसद बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार बनने के बाद कई राज्यों में मुस्लिम समाज के साथ ज्यादती हो रही हैं: सांसद बर्क
Vimal Sharma
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:28 AM IST
Link Copied
भाजपा सरकार बनने के बाद कई राज्यों में मुस्लिम समाज के साथ ज्यादती हो रही हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। भाजपा को देश की 140 करोड़ आबादी को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। समाज को जोड़ने और देश की तरक्की के लिए प्रयास करने चाहिए। यह कहना है संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत की। सांसद बर्क ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह रोटी, कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार भी जनता को दे। किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। जनहित के मुद्दों पर सरकार का काम करना जरूरी है। कहा कि भाजपा समाज को बांटने और लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसलिए इसका जनता के बीच भी विरोध बढ़ गया है। सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि ओवैसी को लोगों को बांटने के बजाय भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करना चाहिए। भाजपा की नीतियों से मुस्लिम समाज को नुकसान हो रहा है। दलित, यादव और पिछड़े वर्गों को भी इससे क्षति पहुंच रही है। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होकर भाजपा को हटाने का काम करने का आह्वान किया है।अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सांसद ने अमेरिका और इस्राइल की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों पर अत्याचार और अतिक्रमण करने वाले देशों को नतीजे भुगतने पड़ते हैं। ऐसी नीतियों का असर व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।