{"_id":"6adef19f8268f893f6091cf4","slug":"video-saharanpur-groom-arrives-by-helicopter-to-marry-bride-fulfills-childhood-dream-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा शालिम, बचपन का सपना पूरा कर हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा शालिम, बचपन का सपना पूरा कर हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई
सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी मोहम्मद शालिम उर्फ चंदू अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे। उनकी शादी सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बीजोपुर निवासी जमशेद की बेटी जुनेद परवीन से तय हुई थी। दूल्हा अपने परिवार के साथ करीब 20 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर से तय कर ससुराल पहुंचा। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार का भव्य स्वागत किया गया। शालिम ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था कि उनकी बरात हेलीकॉप्टर से पहुंचे। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से हुई। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और लोगों ने हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।