{"_id":"68dcf4230fa65423f40e8cf4","slug":"video-navami-celebrations-in-pilibhit-devotees-perform-kanya-pujan-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में नवमी की धूम, देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने किया कन्या पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में नवमी की धूम, देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने किया कन्या पूजन
पीलीभीत में नवमी पर भक्तों ने बुधवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। अधिकांश श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या पूजन कर व्रत खोला। शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे सेही भक्तों की लाइन लग लगी। माता की पूजा अर्चना के बाद खीर, पूड़ी, चना और हलवा का प्रसाद अर्पण किया। मंदिर परिसर में ही कन्या पूजन और भोज भी कराया गया। सुबह से ही कन्या पूजन का क्रम शुरू हो गया था। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शहर के अन्य देवी मंदिरों पर भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। बीसलपुर के देवीस्थान मंदिर, बिलसंडा, पूरनपुर और जहानाबाद के माता मंदिर में सुबह छह बजे से माता की पूजा अर्चना शुरू हो गई। भक्तों ने घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।