{"_id":"6995445af8846c31d10a0e7a","slug":"sugar-mill-tractor-driver-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, परिजनों ने चीनी मिल गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, परिजनों ने चीनी मिल गेट पर किया हंगामा
पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल में बैगास ढुलाई में लगे ट्रैक्टर के चालक गांव डंडिया रांझे निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। मिल प्रशासन ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के बजाय शव को सीधे घर भेज दिया। आक्रोशित परिजनों ने मिल गेट पर मृतक का शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराकर परिजनों को शांत कराया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डंडिया रांझे निवासी देवेंद्र कुमार बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल में बैगास ढुलाई में ट्रैक्टर चालक पद पर काम करता था। उसे बैगास ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने काम पर लगाया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मिल परिसर में बैगास स्थल पर हुए हादसे में देंवेंद्र की मौत हो गई।
ढलान से अचानक नीचे आ गया था ट्रैक्टर
बताया गया कि आराम करने के लिए देवेंद्र ट्रैक्टर को बैगास के ऊपर खड़ा कर खुद नीचे आ गया। इसी समय ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक से नीचे आ गया और देवेंद्र उसके नीचे दबकर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना के बजाय देवेंद्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन आक्रोशित हो गए। मृतक का शव लेकर परिजन और ग्रामीण चीनी मिल पहुंचे और गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
परिजनों ने मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन करीब तीन घंटे तक हंगामा करते रहे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और मिल प्रबंधन से बात की। बताया जा रहा है कि बाद में बैगास ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने पीड़ितों परिजनों को करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चीनी मिल में ठेके पर काम करता था युवक
बजाज चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि मिल में ठेके पर काम करने वाला चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिल प्रबंधन, दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। थानाध्यक्ष बरखेड़ा प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।