{"_id":"68b404be3042c9ddd20a0bf9","slug":"video-salesman-was-selling-liquor-from-scooter-when-shop-was-closed-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद होने पर स्कूटी से शराब बेच रहा था सेल्समैन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद होने पर स्कूटी से शराब बेच रहा था सेल्समैन, VIDEO
विंध्याचल थाना क्षेत्र में रात 10 बजे शराब की दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन स्कूटी में शराब रखकर बेच रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेल्समैन स्कूटी के डिग्गी में शराब और बीयर की बोतल रखा हुआ है। एक आदमी आकर उससे आकर शराब खरीदना है। तभी दूसरा व्यक्ति पहुंचकर उसका वीडियो बनाने लगता है। वीडियो में सेल्समैन शराब बेचता दिखाई दे रहा है। पूछने पर बताने लगा कि वह शराब पीने के लिए ले जा रहा है। तभी वहां से गुजर रही पुलिस मौके पर पहुंचती है। पूछताछ में पता चलता है कि वह सेल्समैन है। जिसके बाद पुलिस उसे मानक से अधिक शराब रखने को बेचने पर पकड़कर थाने ले गई। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि शराब दुकान का सेल्समेन दुकान बंद होने के बाद डिग्गी में शराब बेच रहा था । उसके पास मानक से अधिक शराब बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।