{"_id":"6adf0b6fef38b38db200a679","slug":"video-students-protest-at-ccsu-in-meerut-over-eight-point-demands-warn-of-further-agitation-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिविल लाइन, एएसपी, मेडिकल और नौचंदी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों पर विचार कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार, शिवम सिंह बढ़ाना, हर्ष ढाका, अजय चौधरी, शंकर चिकारा, गुड्डू त्यागी, दीपांशु देओल, अमन और लड्डू त्यागी बदल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।