Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Bhura had fired the bullet from an illegal pistol, when questions were raised on the FIR, the section was increased, sent to judicial custody for 14 days
{"_id":"6aa199b54ce75e0a070933c4","slug":"video-bhura-had-fired-the-bullet-from-an-illegal-pistol-when-questions-were-raised-on-the-fir-the-section-was-increased-sent-to-judicial-custody-for-14-days-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली, एफआईआर परं सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली, एफआईआर परं सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर घर में घुसकर परिवार को गोली मारने की धमकी देने और अवैध पिस्टल से गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि भूरा ने असलम पहलवान के घर पर पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में दर्ज प्राथमिकी में जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराएं नहीं लगाईं। सवाल उठने और पुलिस की किरकिरी के बाद हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि असलम पहलवान और फिरोज उर्फ भूरा व अदनान के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।