Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Hindi Bhavan Durga Puja festival unique message against digital addiction blending faith and tradition
{"_id":"6acca03fd7a67183370a2c27","slug":"video-hindi-bhavan-durga-puja-festival-unique-message-against-digital-addiction-blending-faith-and-tradition-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिंदी भवन का दुर्गा पूजा महोत्सव, आस्था, परंपरा और डिजिटल लत के खिलाफ अनूठा संदेश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भवन का दुर्गा पूजा महोत्सव, आस्था, परंपरा और डिजिटल लत के खिलाफ अनूठा संदेश; VIDEO
वर्ष 1972 से निरंतर श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ माँ दुर्गा की आराधना करने वाला मऊ का प्रतिष्ठित हिन्दी भवन दुर्गा पूजा पंडाल इस वर्ष अपने 55वें वर्ष के महोत्सव की ओर अग्रसर है। समिति का मानना है कि उत्सव के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश जुड़ने से वह समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की एक नई कड़ी बन जाता है। इसी सोच के साथ इस वर्ष का पंडाल “प्राचीन एवं वैदिक शिक्षा को बढ़ावा, सोशल मीडिया और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के विरुद्ध जागरूकता” की अनूठी थीम पर तैयार किया जा रहा है।
आज के दौर में जहाँ तीन साल का बच्चा भी मोबाइल स्क्रीन में उलझा हुआ है और हर आयु वर्ग के लोग डिजिटल दुनिया पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं, यह पंडाल आगंतुकों को ठहरकर सोचने का अवसर देगा कि कहीं आधुनिक तकनीक हमारे जीवन और संस्कारों पर हावी तो नहीं हो रही। पंडाल के मुख्य द्वार को वेद, उपनिषद, पुराण और हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा की सार्थकता से जोड़ा गया है।
इस बार हिन्दी भवन का पंडाल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आज के समाज का जीवंत आईना होगा। यहाँ आधुनिक पार्क तो दिखाई देंगे, लेकिन उनमें खेलते बच्चों की कमी हमारे बदलते बचपन की कहानी कहेगी। बाजार और दुकानें भी नजर आएंगी, जहाँ घर की महिलाएँ ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ती दिखेंगी। इसके अलावा, एक पिता की वर्षों की मेहनत और बचत की पूँजी को शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में डगमगाते हुए दिखाया जाएगा। इन दृश्यों के माध्यम से सोशल मीडिया के उस मायाजाल को भी प्रदर्शित किया जाएगा जो हमारे समय, संबंधों और जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है। इस पूरी प्रस्तुति का उद्देश्य तकनीक का विरोध करना नहीं, बल्कि इसके विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देना है।
पंडाल की भव्यता में आध्यात्मिकता और ब्रह्मांड की अलौकिक कल्पना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ब्रह्मांड की एक दिव्य झलक के बीच माँ दुर्गा विराजमान होंगी। नवग्रह, सौरमंडल और तारामंडल जैसी संरचनाओं के जरिए श्रद्धालुओं को एक विहंगम दृश्य अनुभव प्राप्त होगा। इन सभी आकर्षणों के केंद्र में होंगी 'हिन्दी भवन की महारानी', जिनके दिव्य और मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।