{"_id":"6a437a8d28b9718673072ff3","slug":"video-mathura-police-returns-bag-containing-rs50000-left-behind-on-yamuna-expressway-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईमानदारी की मिसाल! टोल कर्मियों और पुलिस ने सुरक्षित लौटाया नगदी से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईमानदारी की मिसाल! टोल कर्मियों और पुलिस ने सुरक्षित लौटाया नगदी से भरा बैग
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित जाबरा टोल प्लाजा के समीप बने फैसिलिटी सेंटर पर एक यात्री का नगदी से भरा बैग छूट गया। सूचना मिलने पर टोल कर्मियों ने बैग थाना मांट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग के मालिक का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस कर दिया।
मोहम्मद शादाब पुत्र अब्दुल कबीर निवासी मकान संख्या 1154, रजा चौक, अधारताल, थाना गोहलपुर, जिला जबलपुर मध्य प्रदेश अपने भाई मोहम्मद यामीन के साथ हरियाणा में एक फैक्टरी की विजिट के लिए जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-100 स्थित फूड प्लाजा पर फ्रेश होने के लिए रुके। इस दौरान शादाब अपना काले रंग का बैग, जिसमें 50 हजार रुपये नगद तथा अन्य जरूरी सामान रखा था, बाथरूम के बाहर भूलवश छोड़कर आगे चले गए। कुछ देर बाद टोल कर्मियों की नजर बैग पर पड़ी। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को थाना मांट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बैग में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके स्वामी से संपर्क किया और उन्हें थाना बुलाकर नगदी व अन्य सामान सहित बैग सकुशल सौंप दिया।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन खुशी के तहत बैग उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस किया गया। बैग वापस मिलने पर मोहम्मद शादाब ने मांट पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे टोल कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।