{"_id":"6ab7cc951b96f192fe057ed9","slug":"video-car-occupants-assaulted-toll-staff-at-yamuna-expressway-toll-plaza-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवारों की दबंगई, टोलकर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवारों की दबंगई, टोलकर्मियों से की मारपीट
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 141 पर नोएडा से आगरा स्थित टोल बूथ नंबर एन-01 पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट, बूम बैरियर तोड़ने, गाली-गलौज व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर रात करीब 9:05 बजे दो वाहन टोल बूथ पर पहुंचे। दोनों वाहनों में करीब 10-12 लोग सवार थे। इनमें रवि पहलवान पुत्र श्यामवीर निवासी गढ़ी सुक्खा थाना बलदेव शामिल था। आरोप है कि टोल बूथ पर पहुंचने के बाद टोल कर्मी विवेक शर्मा द्वारा टोल मांगे जाने पर उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे तीन कैमरे, बूम बैरियर तोड़ दिया, टोल बूथ की खिड़की समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोपियों पर टोल बूथ से कैश लूटने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। टोलकर्मी के विरोध के कारण इसमें सफल नहीं हो सके। घटना के कारण करीब 20-25 से अधिक वाहन बिना टोल शुल्क दिए निकल गए, लगभग 50 हजार रुपये के राजस्व की क्षति होने की बात कही गई है। आरोप है कि टोल स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड गब्बर सिंह व गोविन्द सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई। इससे टोलकर्मियों में असुरक्षा का माहौल है। उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी टोल स्टाफ के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया यमुना एक्सप्रेस-वे पर तोड़फोड़ गाली-गलौज मारपीट बूम बैरियर तोड़ने आदि मामले की तहरीर मिली है, जांच पड़ताल शुरू कर दी। साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई अवश्य होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।