Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Prithviraj Chauhan had built a temple in honor of brave commander Motamal, special event in the month of Bhadon
{"_id":"68b566f38cea7deb6702b267","slug":"video-prithviraj-chauhan-had-built-a-temple-in-honor-of-brave-commander-motamal-special-event-in-the-month-of-bhadon-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था वीर सेनापति मोटामल के सम्मान में मंदिर, भादों माह में विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था वीर सेनापति मोटामल के सम्मान में मंदिर, भादों माह में विशेष आयोजन
मैनपुरी के कस्बा करहल स्थित ऐतिहासिक मोटामल महाराज मंदिर पर भादों (भाद्रपद) माह के अंतिम मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
मोटामल महाराज मंदिर के भक्त नितिन चतुर्वेदी बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने 1192 ईस्वी में अपने सेनापति मोटामल महाराज की याद में करवाया था।
कहा जाता है कि पृथ्वीराज चौहान अपनी प्रेमिका संयोगिता को कन्नौज से अपने साथ लेकर आए थे। करहल में राजा जयचंद की सेना ने उन्हें घेर लिया, तब राजा पृथ्वीराज के वीर सेनापति मोटामल ने जयचंद की सेना को व्यस्त रखा और पृथ्वीराज को सुरक्षित निकालने में मदद की। युद्ध करते हुए सेनापति मोटामल वीरगति को प्राप्त हो गए।
ऐसी मान्यता है कि एक रात सेनापति मोटामल ने पृथ्वीराज चौहान के स्वप्न में आकर कहा कि जिस स्थान पर उन्होंने वीरगति प्राप्त की, वहां उनकी समाधि और निकट ही हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जाए। इसके बाद राजा पृथ्वीराज चौहान ने मंदिर परिसर में मोटामल महाराज का विग्रह और श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।