Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Ganesh Visarjan procession taken out with great fanfare and devotion; the town echoed with chants of 'Ganpati Bappa Morya'.
{"_id":"6ab75fbc54c43d0ca700182f","slug":"video-ganesh-visarjan-procession-taken-out-with-great-fanfare-and-devotion-the-town-echoed-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा कस्बा
बेवर कस्बे में दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
मुहल्ला कुचलिया व इटावा रोड एवं टीचर्स कालोनी के निकट स्थित स्थानों से शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख पंडालों से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शुरू हुई।विशेष रथों में विराजित विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा का स्वागत किया और आरती उतारी। महिलाओं और युवाओं की टोलियों ने गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर जमकर नृत्य किया।सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल पूरी शोभायात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रही और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा गया। अंत में निर्धारित विसर्जन स्थल पर पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों और नम आंखों के साथ प्रथम पूज्य को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
फोटो परिचय गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में शामिल श्रृद्धालु
फोटो व वीडियो स्रोत संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।