फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Months On Buses Yet to Start on Nine Routes Under CM Rural Transport Scheme

ये दावे हवा-हवाई: चार महीने बाद भी बसें गायब, नौ रूट पर मई से चलनी थीं, इन गांव के लोग कर रहे इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 12:43 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आगरा के नौ चयनित रूट पर मई से बसें चलाने का दावा किया गया था, लेकिन चार महीने बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। बसें उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीण अब भी स्कूल, अस्पताल, बाजार और शहर तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर हैं।
 

विज्ञापन
Four Months On Buses Yet to Start on Nine Routes Under CM Rural Transport Scheme
रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Samvad

विस्तार

गांवों से शहर तक सस्ता और सुगम सफर उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चार महीने बाद भी जिले के नौ चयनित मार्गों पर धरातल पर नहीं उतर सकी है। मई से इन रूटों पर बस संचालन का दावा किया गया था। अब सितंबर बीतने को है लेकिन बसें नहीं चल सकीं।
विज्ञापन


ऐसे में गांवों के लोगों को अब भी स्कूल, अस्पताल, बाजार और शहर तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या सीमित सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। योजना के तहत रजौरा-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा, गोहरा-खेराराठौर-पिनाहट-आगरा, मलियाखेड़ा-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-सैंया-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-शमसाबाद-आगरा समेत नौ मार्गों का चयन किया गया था। हर विकासखंड में दो बसों के संचालन की योजना थी। योजना के अनुसार बसें अधिकतम आठ वर्ष पुरानी हो सकती हैं और डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक हो सकती हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत चयनित नौ मार्गों पर बसों का संचालन प्रस्तावित था लेकिन बसें ही खरीदी नहीं जा सकीं। हालांकि बाह और फतेहाबाद रोड पर योजना के तहत बसों का संचालन हो रहा है। बाकी मार्गों पर भी बस उपलब्ध होने के बाद संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed