{"_id":"6a86cb7366b886e4d1075be9","slug":"video-government-school-girls-sent-handmade-rakhis-to-soldiers-deployed-on-the-border-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं हस्तनिर्मित राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं हस्तनिर्मित राखियां
कासगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पटियाली तहसील क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय नगला गनेश की छात्राओं ने देशभक्ति और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त करते हुए अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार कीं और उन्हें डाक के माध्यम से सरहद पर भेजा।
राखियों के साथ छात्राओं ने भावपूर्ण पत्र भी भेजे हैं, जिनमें उन्होंने जवानों को अपना भाई बताते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पत्र में छात्राओं ने लिखा कि जब देशवासी अपने परिवारों के साथ त्योहारों की खुशियां मना रहे होते हैं, तब हमारे वीर जवान सीमाओं पर मुस्तैद रहकर देश की रक्षा करते हैं। उनके अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को पूरा देश सदैव नमन करता है। छात्राओं का कहना है कि यह राखी भले ही छोटी सी भेंट है, लेकिन इसमें सरहद के प्रहरियों के प्रति दिल से निकला अपार आदर और स्नेह समाहित है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंकित द्विवेदी ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव जगाना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। सीमा पर तैनात जवानों को राखी भेजना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस दौरान शिक्षक धर्मेन्द्र वर्मा, मृत्युंजय कुमार, हर्षवर्धन सिंह तथा शिक्षिका संतोष यादव और कंचन यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने "देश की रक्षा करने वाले भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं" और "वीर जवानों को नमन" जैसे नारों व शुभकामना संदेशों के साथ राखियों के पैकेट डाक द्वारा रवाना किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।