{"_id":"6ad2138891521ebdd902457e","slug":"video-uproar-in-nehurapara-following-the-vandalism-of-an-ambedkar-statue-a-new-one-installed-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: सजेती के नेहुरापारा में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा, नई लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: सजेती के नेहुरापारा में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा, नई लगवाई
सजेती थाना क्षेत्र के नेहुरापारा गांव में शुक्रवार सुबह अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। खंडित प्रतिमा को देखते ही गांव के सैकड़ों लोग आकर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते एसीपी सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और नई प्रतिमा लगवाई है।
गांव के किनारे स्थित ग्राम समाज की जमीन पर लगभग 22 साल से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। प्रतिमा का सिर अलग कर दिया। इसके साथ ही दाहिना हाथ तोड़ दिया है। गांव के लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। जानकारी मिलते एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाकर नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू कराया। एसीपी ने बताया कि सूचना मिली थी, सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया है, इसके बाद यहां पर नई प्रतिमा लगवाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी दो बार इस अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।