{"_id":"6ae5f03399aad1274f06ed01","slug":"video-show-of-strength-by-nagar-nigam-employees-struggle-committee-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में कर्मचारी संघर्ष समिति का शक्ति प्रदर्शन, नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में कर्मचारी संघर्ष समिति का शक्ति प्रदर्शन, नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भड़के कर्मचारी
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त के खिलाफ पारित निंदा प्रस्ताव को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्रियों ने बैठक और इसके बाद नगर निगम मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने 28 अक्तूबर की कार्यकारिणी बैठक में पारित निंदा प्रस्ताव की भर्त्सना करते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा बनने पर आंदोलन की धमकी दी।
बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शहर की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने नगर निगम में आपसी सामंजस्य बनाए रखते हुए विकास और जनहित के कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय से काम करें। भविष्य में कर्मचारियों या अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना की पुनरावृत्ति हुई तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, कमरुद्दीन आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।