{"_id":"6ad5d32f1b6de0394b06fc36","slug":"video-police-encounter-with-power-line-theft-gang-one-suspect-shot-in-the-leg-another-escapes-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार कटिंग गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार कटिंग गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
साढ़ - सजेती थाना क्षेत्र में पखवाड़े भर में बिजली लाइन के तार चोरी की तीन घटनाओं के बाद सोमवार तड़के भीतरगांव इलाके में पुलिस की तार चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी खेतों की आड़ लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा है।
एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया सोमवार तड़के साढ़ थाने की पुलिस भीतरगांव इलाके के निबिया गांव की ओर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंठीपुर की तरफ से एक वाहन आता दिखाई दिया। चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा व पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। दूसरा खेतों की आड़ लेकर भाग निकला। पुलिस ने खेतों में कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान साढ़ थाना क्षेत्र के भेल्सा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और तार चोरी समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटा था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने कैथा गांव में तार चोरी की दो और निबिया गांव में एक वारदात को अंजाम दे चुका था। फिर तार कटिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।