Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Mud Wall Collapses Suddenly: Parents and Six Children Trapped; Family Was Sleeping Under Thatched Shelter
{"_id":"6aba17787e947093f50a34fb","slug":"video-mud-wall-collapses-suddenly-parents-and-six-children-trapped-family-was-sleeping-under-thatched-shelter-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भरभराकर गिरी कच्ची दीवार: माता-पिता और छह बच्चे दबे, छप्पर के नीचे सो रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर गिरी कच्ची दीवार: माता-पिता और छह बच्चे दबे, छप्पर के नीचे सो रहा था परिवार
सचेंडी थाना क्षेत्र के नयापुरवा कैंधा गांव में सोमवार भोर बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में छप्पर के नीचे सो रहे माता-पिता और उनके छह बच्चे दब गए। हादसे में सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर चार घायलों को डॉक्टरों ने हैलेट रेफर कर दिया।
नयापुरवा गांव निवासी मुन्ना सिंह (50) मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में पत्नी रमाकांती (48) और छह बच्चों दीपक (20), शुभम (9), रौनक (6), अंजली(11), रिंकी (13) व पिंकी (14) के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य कोठरी से सटे छप्पर के नीचे सोए थे। सोमवार भोर करीब साढ़े तीन बजे लगातार बारिश के बीच कोठरी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार का मलबा छप्पर पर गिरा और उसके नीचे सो रहा पूरा परिवार दब गया।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और खुद भी राहत-बचाव में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी आठ लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने चार बच्चों की हालत गंभीर बताई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैलेट रेफर किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों का भी उपचार किया गया।
सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।